अनुशासनहीनता और गलत बयानबाजी पर दो पूर्व विधायकों को प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित

मीडिया टुडे न्यूज। रायपुर , विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा निर्णय लेते हुए उनकी गलत बयानबाजी के चलते मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल और रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृहस्पती सिंह को 6 सालों के लिए  पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आदेश तामील होते ही प्रदेश भर में चर्चा व्याप्त हो गई। सोशल मीडिया पर तमाम तरह के पोस्ट किए जाने लगे। इसी बीच बड़ी खबर आई कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल से बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल ने मुलाकात भी की है। दरअसल गलत बयानबाजी मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों ने आज ही पार्टी से अलग बैठक की और हार की वजहों पर चर्चा की। ये सभी वही पूर्व विधायक है जो लगातार पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ हमलावर है और हार का ठीकरा उन पर फोड़ रहे है। इस बैठक को डॉ. विनय जायसवाल लीड कर रहे थे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top