कांग्रेस भवन रायगढ़ में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती

मीडिया टुडे न्यूज। आज जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक़्ता आर पी सिंह युवक कांग्रेस लोकसभा प्रभारी रणवीर सिंह जी की गरिमामयी मौजूदगी में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के स्मृति चित्र पर पुष्प हार समर्पित कर उन्हें नमन किया । ततपश्चात सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन के बारे में अनिल शुक्ला ने बताया कि नेहरू जी आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे उन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे अतएव हर वर्ष उनके जसन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि , ‘‘भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर आज हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.प्रेषित करते है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयंत बोहिदार ने कहा कि उनके प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया.।

आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश जायसवाल, दीपक शुक्ला,उसत भट्ट रितेश वैद्य,विनोद कपूर,सत्य प्रकाश शर्मा,प्रताप सिंह,नरेंद्र जुनेजा,दीपक,दीपक उरांव,कृतिका सिंह,शरख ताजीम,शारदा सिंह राजपूत,विकास बोहिदार,सोनू पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top