गांधी मैदान में राहुल गांधी के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर लाखो की संख्या में सभी जिले से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ। रायपुर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में सम्पन्न हुआ।

सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और विधायक मुंह पर काली पट्टी बांधकर हुए शामिल।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस प्रदेश में मौन सत्याग्रह कर रही है,न्यायालय का हम भी सम्मान करते हैं,लेकिन राहुल गांधी के साथ गलत हो रहा है। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं। वह भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, मगर अप्रत्याशित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। कांग्रेस को विश्वास है कि न्यायपालिका सत्य का साथ देगी। अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा। पुराने कांग्रेस भवन के समक्ष काफी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। सभी ने मौन धारण कर अपना विरोध प्रदर्शित किया।

आज मौन सत्याग्रह कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस प्रतिस्पर्धा के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन के कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री भूपेश भघेल एआईसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव एआईसीसी सचिव चंदन यादव मंत्री गण विधायक एवीएम प्रदेश से आये कांग्रेसी शामिल हुए और राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
आज का मुख्य सत्याग्रह में प्रमुख रूप से गिरीश दुबे डीसीसी अध्यक्ष रायपुर श्रीनिवास शिनू पुष्पराज बैद संतोष बाघमार मदन तालेड़ा कन्हैया अग्रवाल ,सुरेश बाफना, कृष्णा दुबे बालोद , रायगढ़ व सारंगढ़ जिले के अरुण मालाकार, विकास शर्मा तथा राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई , रायगढ़ बिलासपुर सहित कई जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top