जनता सरकार मोर्चा की नस्ल बचाओ रैली में पारित जनता की मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा

मीडिया टुडे न्यूज। जनता सरकार मोर्चा द्वारा करनाल में नस्ल बचाओ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे हरियाणा से समाज और देश की व्यवस्था पर चिंतन करने वाले हजारों कार्यकर्ता इक्कठे हुए। जिन्होंने खेत की फसलों, पशुओं और मानव की नस्ल के ऊपर आने वाले विलुप्तता के संकट को भांपते हुए सबने अपने सुझाव दिए और सर्वसहमति से इन मांगो के ऊपर सहमति बनी।

जो निम्न बिंदूवार हैं:
1) टोल टैक्स के रूप में जनता से लिए जा रहे टैक्स की पारदर्शिता के लिए हर टोल टैक्स पर एक डिजिटल बोर्ड लगे जिसमें उस रोड को बनाने का कुल खर्च और प्रतिदिन एकत्रित हो रहे टैक्स को घटा कर शेष राशि लगातार अपडेट होती रहे।
बिना फास्ट टैग वाले वाहन से कैश के रूप में दोगुना भुगतान बंद हो।

2) अंग्रेजी के नाम पर भाषा की गुलामी जिससे आने वाली पीढ़ियां ना तो सही से अंग्रेजी में निपुण हैं और ना ही हिंदी में। हर प्रशासनिक कार्यालय में और स्कूल में हिंदी भाषा को प्राथमिकता दी जाए।

3) विद्यार्थियों के लिए स्कूल में हर बच्चे को रोजगार देने वाली शिक्षा का पाठ्यक्रम लागू हो।

4) स्कूल के पाठ्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की जीवनी शामिल हो। ताकि आने वाली पीढ़ियां अपना क्रांतिकारी इतिहास ना भूले।

5) खेती में प्राइवेटाइजेशन और निगमीकरण बंद हो ताकि आने वाली पीढ़ियां भी खेती कर सके क्योंकि खेती ही सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करती है।

6) एग्रीकल्चर विश्वविद्यालयों मैं देशी बीजों का संग्रह हो और आने वाली पीढ़ियों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाए।

7) पशुओं का प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण हो उसके लिए प्रोत्साहित करना। ताकि पशुओं की नस्ल बच सके।
8) कृषि या किसी भी क्षेत्र के लिए बनने वाली नीतियां किसान और जनता को विश्वास में लेकर बने।

9) भ्रष्टाचार के कारण हो रही अव्यवस्थाओं से आम आदमी परेशान है इसलिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और जवाबदेही तय हो।

10) काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाए।
11) किसी भी डॉक्यूमेंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य नहीं बल्कि स्वैच्छिक है। लेकिन फैमिली आईडी और आधार के बिना स्कूलों में बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है, जिसको तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।
अन्य दफ्तरों में भी पीपीपी और आधार कार्ड की अनिवार्यता बंद हो।

12) बैंकिंग फ्रॉड की सच्चाई पूरी जनता को बताई जाए और देश के लोगों को वैध रुपए में लेन-देन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

13) जन्म के समय बच्चों सहित कोई भी टीकाकरण अनिवार्य नहीं बल्कि स्वैच्छिक होना चाहिए।

14) जनता के टैक्स के पैसे से बने सभी सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण बंद हो।

15) 152-D सहित सभी भारतमाला हाइवे पर किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सभी वाहन चलने की अनुमति हो।
16) किसान के लिए MSP की गारंटी का कानून अतिशीघ्र बनाया जाए।
17) बैंक खातों से बिना खाताधारक की अनुमति के कोई पैसा ना काटा जाए।
18) शहीद स्मारक स्थल हुसैनीवाला पंजाब में जनता सरकार मोर्चा ने समाज के सहयोग से देसी घी की शहीदी ज्योत प्रज्वलित की है जिसके लिए 12 क्विंटल की भी दिया। वहां एलपीजी गैस जलती ज्योत को बंद करे ऐसा अनुरोध भी आपसे है।
19) वातावरण में हवाई जाहजों के मध्यम से किए जा रहे केमिकल रसायनों का छिड़काव केमट्रेल और कृत्रिम वातावरण जियो इंजीनियरिंग पर पूर्ण रोक लगाई जाए।

जनता सरकार मोर्चा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ज्ञापन भेजा है जिसमे उन्होंने कहा हम आपसे आशा करते हैं जनता की इन मांगो को आप गंभीरता से लेंगे और इनको पूरा करने के लिए जरूरी नीतियां बनाएंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top