सारंगढ़।रायपुर से सारंगढ़ होते हुए झारसुगुड़ा तक 310 किमी की रेल लाइन मार्ग बहुत ही लम्बे समय से मांग हो रही है।क्षेत्रवासियों के साथ साथ नेताओं में भी मांग को लेकर सरगर्मी तेज है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने बताया कि सर्वप्रथम रायगढ़ लोकसभा के तत्कालीन सांसद राजा पुष्पा देवी सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. व्ही. नरसिम्हा राव को 1994 में रायपुर से सारंगढ़ होते हुए झारसुगुड़ा के लिये मांग किया था और पूर्व सांसद पुष्पा देवी के रेल लाईन मांग को अब डॉ. मेनका देवी पूरा करायेंगी।प्रवक्ता बाघे ने बताया कि रायगढ़ लोकसभा व सारंगढ़ की जनता ने रेल लाईन की उम्मीद से विष्णु देव साय को 3 बार लगातार सांसद बनाया। 2013 में विष्णु देव साय ने रेल लाईन की स्वीकृति होने की बात कही थी, उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद देते हुए एक विज्ञप्ति जारी किए था कि 2163 करोड़ रुपये का प्रस्ताव कर रेल मंत्रालय को भेजा गया है।परन्तु 10 वर्ष बीत गया और आज तक कोई रेल लाईन नहीं बन पाना आश्चर्यजनक बात है। बाघे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय जब सांसद थे तब से रायपुर से सारंगढ़ झारसुगुड़ा तक 310 किमी की रेल लाईन को बनवाने का वादा किए थे। जो आज तक पूरा नही होना सारंगढ़ की जनता के साथ छलावा है। पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह के द्वारा 1994 में किए गए रेल लाईन की मांग को राजा पुष्पा देवी सिंह की छोटी बहन डॉ. मेनका देवी सिंह सांसद बनते ही पूरा करेंगी।