सारंगढ़।आसन्न लोकसभा चुनाव की दृष्टि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय सरकार के 100 दिन पुरे होने के उपलक्ष्य में महिलाओं व किसानों का सम्मान कार्यक्रम, हर बूथों पर कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर केन्द्र सरकार के विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सम्पर्क के साथ साथ रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधे श्याम राठिया के साथ प्रत्येक मंडलों में कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक बैठक कराने के अलावा टीमरलगा, गुड़ेली, जेवरा, गोड़म, कपिस्दा, नवरंगपुर, अमझर, फर्सवानी, माधोपाली, गोड़ा व बटाउपाली में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा पश्चात आज भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में कम से कम 100 भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगे इस दृष्टि से आज प्रत्येक मंडल में बैठक का आयोजन किया गया है, जिसके लिए ज़िला भाजपा द्वारा सभी मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है, इस तरह से चुनाव प्रचार की दृष्टि से देखा जाये तो भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को काफ़ी पीछे छोड़ दिया है, उल्लेखनीय है कि कांसाबेल में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि इस बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को कम से कम तीन लाख मतों की बढ़त दिलाना है उस हिसाब से कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करें, प्रदेश की मुखिया के आह्वान को शिरोधार्य करते हुए कार्यकर्ता पुरे प्रतिबद्धता से मतदान केन्द्रोँ में जुटे हुए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 प्रतिशत मतों की वृद्धि हो, इस दृष्टि से बूथ विजय अभियान के तहत 14 सूत्रीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिस पर भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अभी कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है।