भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे पत्थलगांव में रोड शो 11बजे पत्थलगांव हाई स्कूल मैदान में होगी आम सभा

मीडिया टुडे न्यूज़।  छत्तीसगढ़ विधानसभा की सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं का दौरा लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकर आम सभाएं कर चुके हैं इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 नवंबर को पत्थलगांव धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधान सभा में आयोजित रोड शो और आम सभा कर भाजपा के पक्ष माहौल बनायेंगे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जे पी नड्डा 11 बजे पत्थलगांव में आमसभा के बाद पत्थलगांव से लैलूंगा तक रोड शो में शामिल होंगे। 12 बजे बाकारुमा में स्वागत सभा का आयोजन होगा। 1 बजे राजपुर में स्वागत सभा के बाद 2 बजे से 3 बजे तक लैलूंगा में रोड शो में शामिल होंगे। 3 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंने के बाद 3:30 बजे छाल में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top