राइस मिल से ढ़ाई लाख रूपये के धान की चोरी…

सारंगढ़।बिलाईगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पुरगांव में संचालित आकाश राईस मिल में स्वर्णा धान की 206 कट्टा धान चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है।बिलाईगढ़ पुलिस ने मुकेश जायसवाल के शिकायत पर 82 क्विंटल से अधिक 2.40 लाख रूपये के धान की चोरी के मामले मे अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मुकेश जायसवाल पिता लखन लाल जायसवाल उप्र 42 वर्ष पता तोलीडीह थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निवासी है।उसका आकाश नाम का राईस मिल ग्राम पुरगांव में हैं। जिसे मुकेश पिछले 9 वर्षों से संचालित कर रहा है।
विदित हो कि उसके राईस मिल में स्वर्णा धान का स्टाक है, जिसको राईस मिल के चार दिवारी के अंदर रखा हुआ था मुख्य द्वार पर ताला लगा था। दिनांक 07 मार्च 2024 के रात्रि 10 बजे से दिनांक 08 मार्च 24 के प्रात: 7 बजे के मध्य आकाश राईसमिल के स्टाक में से 206 बोरी धान कुल 82.40 क्विटल धान को कोई अज्ञात चोर द्वारा चहार दिवारी फांद कर चोरी कर ले गया है। चोरी गये धान की कीमत 2 लाख 40 हजार रूपये करीबन है। एक बोरी में 40 किलो धान आता हैं। घटना के बारे में अपने मुंशी राजू यादव को बताया हूं। मुकेश ने अपने स्तर पर चोरी गये धान एवं चोर के संबंध में खोजबीन किया। जब नहीं पता चला तो दिनांक 14 मार्च 2024 को थाना बिलाईगढ़ में रिपोर्ट करने आया। बिलाईगढ़ पुलिस ने मुकेश जायसवाल के शिकायत पर 82 क्विंटल से अधिक 2.40 लाख रूपये धान की चोरी के मामले मे अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top