रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा ईश्वर की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है, जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया।कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद सुनील सोनी उपस्थित रहे।रायपुर में आयोजित खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने और प्रदेश का मान बढ़ाने हेतु सारंगढ़ के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सौरभ यादव को शहीद कौशल यादव पुरुस्कार दिया साथ ही मोहम्मद तौसीम और सनाउल्लाह को प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मंत्री एवं विधायकगणों ने सम्मानित किया गया और 10000 रुपए का चेक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।