राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख बनी रेखा महमिया…

सारंगढ़। 2024-26 के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रेखा महमिया को नियुक्त किया गया है। इस विषय पर रेखा महमिया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण अर्थात महिलाओं को शक्तिशाली बनाना। महिलाओं को सारे उपकरण उपलब्ध कराना,जिनकी सहायता से आधी दुनिया उन्नति कर सकती है,आगे बढ़ सकती हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सबसे बड़ा रोड़ा महिलाओं में शिक्षा और जागरूकता की कमी ही है। रेखा जी ने आगे बताया कि महिला अधिकारों व समानता का अवसर पाने में महिला सशक्तिकरण ही अहम भूमिका निभा सकती है क्योंकि महिला सशक्तिकरण महिलाओं को सिर्फ गुजारे भत्ते के लिए ही तैयार नहीं करती, बल्कि उन्हें अपने अंदर नई चेतना को जगाने और सामाजिक अत्याचारों से मुक्ति पाने का माहौल भी तैयार करती है।

यह गौरव का विषय है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रेखा महमिया को महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय प्रमुख बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि भले ही आज के समाज में कई भारतीय महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, डाक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, वकील आदि बन चुकी हो, लेकिन फिर भी काफी सारी महिला को आज भी सहयोग और सहायता की आवश्यकता है।उन्हें शिक्षा और आजादीपूर्वक कार्य करने, सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित कार्य और सामाजिक आजादी में अभी भी और सहयोग की आवश्यकता है। महिला सशक्तिकरण का यह कार्य काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत की सामाजिक, आर्थिक प्रगति उनके महिलाओं के सामाजिक आर्थिक प्रगति पर ही निर्भर करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top