राहुल गांधी पहुंचे रायपुर भूपेश बघेल ने किया स्वागत

अभिषेक कुमार शर्मा

मीडिया टुडे न्यूज़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं। राहुल गांधी आज बिलासपुर में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वो राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होने तखतपुर के परसदा गांव पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा 4 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कांकेर दौरा प्रस्तावित है। हालांकि उनका दौरा फाइनल नहीं हुआ है। कांकेर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होना प्रस्तावित है जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे है। वही पंचायती राज और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन भी होगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का ये दौरा बेहद खास माना जा रहा है। बिलासपुर में राहुल गांधी की चुनावी सभा क्यों अहम है? पढ़िए ये खास राजनीतिक रिपोर्ट…

नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में दो सितंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा हुई थी। इसमें उन्होंने यूथ कांग्रेस के नेताओं से संवाद कर उनका हौसला अफजाई किया था। सभा में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों की भीड़ जुटी थी। इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दो लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट मिला है। सभा में 24 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। इसलिए यहां पर बैठने के लिए कई डोम बनाए जा रहे हैं।

बिलासपुर संभाग का राजनीतिक समीकरण
प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। 8 जिलों के संभाग में यहां छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा 24 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 13 सीट पर कांग्रेस, 7 पर बीजेपी, 2 पर बसपा और 2 पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसीजे) का कब्जा है। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को बहुत पहले ही जेसीसीजे ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वर्तमान में वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में जेसीसीजे के पास बिलासपुर संभाग में केवल एक ही सीट बची है। प्रदेश के 11 लोकसभा सीट में से 4 लोकसभा सीट अकेले बिलासपुर संभाग में ही हैं। इसमें 3 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में कांग्रेस विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव पर भी फोकस कर रही है।

यूपी बिहार के वोटर्स पर है फोकस
बिलासपुर संभाग में उद्योग-धंधे और स्टील पॉवर प्लांट के बड़ी संख्या में होने से यहां पर लाखों की संख्या में यूपी-बिहार के लोग निवासरत हैं। ऐसे में यूपी-बिहार के वोटर्स पर कांग्रेस की नजर है। वो हर हाल में इन वोटर्स को अपनी तरफ खींचने की तैयारी में है। उन्हें लुभाने की जुगत में है। बिलासपुर में स्टील पॉवर प्लांट, सक्ती में स्टील पॉवर प्लांट और रायगढ़ में जिंदल स्टील पॉवर प्लांट समेत कई कारखानों में बड़ी सख्या में यूपी-बिहार और झारखंड के लोग काम कर रहे हैं। ऐसे में इन वोटर्स पर कांग्रेस की नजर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top