भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर जनता के मौलिक अधिकारों को छीन रही – राजेन्द्र चौधरी

मीडिया टुडे न्यूज़। लखनऊ-उत्तर प्रदेश। सपा सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि अन्याय, अनीति के खिलाफ संघर्ष और सत्य की जीत के प्रतीक पर्व विजया दशमी पर हमारा संकल्प है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने तथा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को हक और सम्मान दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

राजेन्द्र चौधरी और उत्तम पटेल ने कहा कि आज देश की सत्ता में बैठे लोग संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की मानसिकता से कार्य कर रहे है। सत्ता का दुरूपयोग कर जनता के मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है। राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर न प्रदान कर जनता को लाचार और कमजोर बनाया जा रहा है। सरकार जनहित में काम करती है परन्तु देश की वर्तमान भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात हो रहा* है। संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। संस्थानों की स्वतंत्रता छीनी जा रही है। भेदभाव पूर्ण नीति से *विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा* है। समाज को नफरत फैलाकर बांटने की साजिशें करने वाले देश को अपना चारागाह बनाने की साजिशें कर रहे है।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बेलगाम है। सत्ता संरक्षितों की दबंगई एवं गुंडई से जनसामान्य का जीना मुश्किल है। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध हो रहे हैं। उनका सम्मान के साथ जीना दूभर है। उन्हें पग-पग पर अपमानित एवं लांछित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था चौपट है। चिकित्सा और शिक्षा को बर्बाद कर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, छात्र सभी परेशान है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है लेकिन किसान को फसल का एमएसपी नहीं मिला। भाजपा सरकार किसान, नौजवान विरोधी है। उसकी नीतियां पूंजीपरस्त है। डॉ0 राममनोहर लोहिया का कहना था कि आय और खर्च में एक सीमा बांधने के साथ ‘दाम बांधो नीति‘ पर बल दिया जाये ताकि महंगाई पर नियंत्रण हो सके। लेकिन भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित संरक्षण में लगी है। किसान और नौजवान भाजपा सरकार की उपेक्षा से आत्महत्या कर रहे हैं।

राजेन्द्र चौधरी एवं नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में पीडीए ही देश को तानाशाही और अघोषित आपातकाल से बचा सकता है। भाजपा प्रचार के मामले में हिटलर के मंत्री के रास्ते पर चल रही है। *भाजपा की इन साजिशों का मुकाबला समाजवादी ही कर सकेंगे। समाजवादी अपने नेता अखिलेश यादव के साथ भाजपाई साजिशों का पर्दाफाश कर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर जनता को उसके हक और सम्मान दिलाएंगे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top