सारंगढ़।भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा सरगुजा लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के संबंध में अल्प संख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य श्रीमती नजमा अजीम खान ने बैठक ली।श्रीमती नजमा ने कहा कि संकल्प भवन में 7 फरवरी को अल्पसंख्यक मोर्चा की होने वाली लोकसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी के संबंध में बैठक ली जिसमें जिला अध्यक्ष भाजपा ललन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता और मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. वीर विक्रम सिंह बाबरा, समस्त देवतुल्य पदाधिकरियों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन व लोकसभा सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुलाम नबी, स्वरूप कांत थॉमस, अमरजीत छाबड़ा, जिला महामन्त्री वहीद रहमानी, मुसरत जी एवं जितेन्द्र सिंह उपस्थिति रहे।नजमा अजीम ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 11 सीट जीतकर मोदी की झोली में डालनी है।