काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया द्वारा “काव्य कलश युवा रत्न 2024” के रूप में सम्मानित हुई युवा कवियित्री तरन्नुम शेख…

खरसिया रायगढ़।काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच साहित्य के क्षेत्र में लोगो को सम्मानित करता है। काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ़(छ.ग.) द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान देने एवं इतनी कम उम्र में अपनी लेखनी से लोगो को प्रभावित करने हेतु सारंगढ़ की प्रतिभावान युवा कवियित्री सुश्री तरन्नुम शेख को खरसिया में “काव्य कलश युवा रत्न 2024” सम्मान से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से सर्वश्रेष्ठ 40 साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में तरन्नुम ने नारी सशक्तिकरण को लेकर कविता पाठ किया। जो अतिथियों एवं दर्शकों को बहुत पसंद आया।तरन्नुम ख़ास तौर पर नारियों के प्रोत्साहन के लिए कविताएं लिखती हैं और इसी विशेषता के लिए उन्हें जाना जाता है।तरन्नुम ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने वालिद मोहम्मद खलील और वालिदा नाजनीन शेख को दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top