अग्रवाल सभा व सेवा संघ के पदाधिकारी मनोनीत…

सारंगढ़।नगर के समाज सेवी संस्था अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन सेवा संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन 10 मार्च को अग्रसेन भवन सभागार में संपंन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से अग्रवाल सभा अध्यक्ष के पद पर संतोष अग्रवाल(संतोष वस्त्रालय), सचिव पद पर सुभाष केजरीवाल (सुभाष वस्त्रालय), कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल केडिया सर्वसम्मति से मनोनीत हुए। नगर के समाज सेवी संस्था अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष पद पर दिनेश धनानियां की ताजपोशी हुई वहीं अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम बंसल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश केडिया, सचिव मनोज केजरीवाल, सह सचिव बबलू केडिया, कोषाध्यक्ष के पद पर जगदीश उचानियां का मनोनयन हाथ उठाकर किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top