Lok sabha election2024 कांग्रेस ने रायगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह को बनाया प्रत्यासी अब भाजपा की राह कितनी आसान

मीडिया टुडे न्यूज। Lok sabha election2024 कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बची 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र सिंह यादव, सरगुजा से शशि सिंह, Raigarh से Dr Menka Devi Singh और कांकेर से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, प्रदेश की 11 Lok sabha सीटों में रायगढ़ लोकसभा की सीट भी शामिल है।

Lok Sabha election2024-to-Raigarh
रायगढ़ , जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, खरसिया सहित सारंगढ़ को मिलाकर कुल 8 विधानसभा क्षेत्र है यह सीट हमेशा से चर्चित मानी जाती रही है, वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी यहां कई वर्षो तक सांसद रह चुके हैं BJP हमेशा Jashpur से प्रत्यासी देती रही है लेकिन इस बार BJP  Candidate ने Dharmjagarh से भाजपा नेता Radhe Shyam Rathia को प्रत्यासी बनाया है। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की शेष चार लोकसभा सीटों पर अपना पत्ता खोल दिया है, अब दोनों ही दलों के नेता अपनी – अपनी चुनावी रणनीति बनाने में एकजुट हो गए हैं, बता दें Raigarh Lok sabha क्षेत्र में कांग्रेस इस बार चुनाव जीतने वाले प्रत्यासी की तलाश में जुटी हुई थी, कांग्रेस ने Raigarh Lok sabha से Dr Menka Devi Singh  को प्रत्यासी बनाकर BJP के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह तो वहीं भाजपा से राधे श्याम राठिया चुनावी रण में आमने सामने होंगे।

डॉक्टर मेनका देवी सिंह कौन है राजनीतिक पृष्ठ भूमि कितनी मजबूत

Congress Lok sabha Candidate Dr Menka Devi Singh रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में किसी परिचय की मोहताज नही है। कांग्रेस प्रत्यासी डॉक्टर मेनका सिंह Sarangarh राजपरिवार से है, बता दें कि डॉ. मेनका देवी सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि बेहद मजबूत है, अविभाजित मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री रह चुके स्व. राजा नरेश चंद्र सिंह की पुत्री हैं कई वर्षो पहले उनकी माता स्व.ललिता देवी सिंह पुसौर विधानसभा से निर्विरोध विधायक चुनी गई थी, वहीं उनकी बड़ी बहन पुष्पा देवी सिंह रायगढ़ लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुकी है, कहा जा रहा है रायगढ़ लोकसभा के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी तैयारी के साथ प्रत्यासी की घोषणा की है, वैसे भी रायगढ़ में शिक्षा को काफी महत्व दिया जाता है, यहां ज्यादातर मतदाता ऐसे है जो शिक्षित जन प्रतिनिधि चुनने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं, विगत 2023 के विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा का चुनाव इसका ताजा उदाहरण भी माना जा सकता है, कांग्रेस प्रत्यासी की लिस्ट में डॉ. मेनका देवी सिंह का नाम सामने आते ही चौक चौराहों पर अब यह चर्चा जोरों पर हो रही है कि रायगढ़ ने शिक्षित विधायक बनाया और अब सांसद भी शिक्षित को ही बनाएंगे।

प्रत्यासी घोषित होने के पहले तक BJP की एक तरफा जीत की लहर थी, लेकिन अब Congress ने भी अपना मजबूत पासा खेल दिया है। ऐसे में भाजपा के लिए रायगढ़ लोकसभा की सीट जितना आसान नहीं है, बहरहाल अभी दोनों ही राजनीतिक दलों का प्रचार बाकी है ऐसे में किसका पडला भारी है यह कहना मुश्किल है आगे देखते हैं भाजपा की गारंटी काम आयेगी या फिर कांग्रेस का हाथ मजबूत होगा।

डॉक्टर मेनका देवी सिंह को कई भाषाओं का ज्ञान

Lok sabha election देश का सबसे बड़ा चुनाव होता है आम तौर पर किसी भी जन नेता या चुनाव मैदान में सामने आए राजनीतिक दल के प्रत्यासी के लिए उसकी भाषा शैली खूब मायने रखती हैं जन नेता या प्रत्यासी अपनी भाषा शैली से जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते है रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्यासी मेनका देवी सिंह गोंड आदिवासी समाज से है उन्हे गोंडी, छत्तीसगढ़ी, भाषा के साथ – साथ हिंदी,अंग्रेजी, उड़िया, लरिया, बुंदेलखंडी सहित अन्य कई भाषाओं का ज्ञान है। Raigarh Lok sabha का क्षेत्र बड़ा है ऐसे में यहां कई जाति सामुदाय वर्ग के लोग रहते हैं। Dr Menka Devi Singh जिस भी समाज के लोगों से मिलती हैं उन्ही की भाषा में चर्चा करती हैं यह उनमें एक खासियत है बताते हैं उन्हें बचपन से ही किताब पढ़ने में विशेष रुचि रही है, इसलिए उन्होंने कई भाषाओं की किताबों को पढ़ा और समझा भी है।

बहर हाल राजनीति की लड़ाई में अभी तो पार्टियों ने अपने दावेदारों के नाम ही दिए है आने वाला समय ही बताएगा कि कौन सा प्रत्याशी को जनता काबिल मानेगी और किसे इस बार अनुभव देगी चूंकि दोनो ही प्रत्याशी पहली बार चुनावी मैदान में सीधे तौर पर Lok sabha के प्रत्याशी के रूप में जनता के समक्ष मौजूद होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top