Chirag Paswan पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप, पार्टी के 22 पदाधिकारियों ने दिया सामुहिक इस्तीफा

मीडिया टुडे न्यूज़। Chirag Paswan के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 22 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। हालाकि BD News ने पहले ही इसका संकेत दिया था। पटना में आयोजित साझा प्रेस कांफ्रेंस में LJP (R) के राष्ट्रीय औऱ प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे इन तमाम नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पैसे लेकर उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जिसके कारण पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता आहत हैं, इसके खिलाफ वे सभी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इन नेताओं ने वैशाली की सांसद वीणा देवी पर भी हमला बोला कहा कि वीणा देवी ने ही 2021 में लोजपा तोड़ने की सूत्रधार बनी थी लेकिन वीणा देवी से पैसे लेकर चिराग पासवान ने टिकट दे दिया।

जिन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औऱ पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव औऱ पूर्व विधायक सतीश कुमार, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र कुमार सिंह, पार्टी के प्रदेश मुख्य विस्तारक अजय कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महासचिव राजेश दांगी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार यादव, कला संस्कृति एवं क्रीड़ा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनीत सिंह, प्रदेश सचिव रंजन पासवान, प्रदेश सचिव अवध बिहारी कुशवाहा, प्रदेश पदाधिकारी संजय लाल, विपिन पटेल,शंभू पहाड़िया, शैलेंद्र कुमार, अशोक मंडल, अजीत कुशवाहा, राज सिंह अभिनव पटेल ,सुरेंद्र सिंह, चितरंजन कुमार, रंजीत कुमार के नाम शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top