रायगढ़, 8 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में बाल ह्दय नि:शुल्क जांच शिविर घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। धड़कन कार्यक्रम अंतर्गत 0-19 वर्ष तक के ऐसे चिन्हांकित बच्चे जिन्हें हृदय रोग के लक्षण है उनका सत्य साई अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग व इको की नि:शुल्क सुविधा प्रदान किया जा रहा है। जाँच पश्चात Satya Sai Hospital में बच्चों का नि:शुल्क इलाज/ऑपरेशन किया जायेगा। मौके पर डॉ योगेश साथे (एच.ओ.डी) पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व डॉ.निखिल शुक्ला द्वारा बच्चो के लिये स्वास्थ्य सुविधा लाभ प्रदाय किया जा रहा है।
सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा स्क्रीनिंग उपचार व परामर्श दिया जा रहा है। जिनमें तेज धड़कन, वजन ना बढऩा, शरीर का नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, स्तनपान करने पर पसीना आना जैसे लक्षण पाये जाने वाले बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग व इको नि:शुल्क किया जा रहा है। आज विकासखंड घरघोड़ा के शिविर में कुल ओ.पी.डी.- 326 में कुल 100 बच्चो का इको स्क्रीनिंग किया गया जिसमें 22 बच्चों की जाँच की पुष्टि की गई है। विकासखंड धरमजयगढ़ में कुल ओ.पी.डी. 106 बच्चो का जाँच किया गया जिसमें कुल 26 बच्चों का इको स्क्रीनिंग किया गया है। साथ ही दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें कुल उपस्थित दिव्यांग की संख्या -146, प्रमाणित दिव्यांगजन-112,मेडिकल रेफर की संख्या-13, अन्य- 69, अस्थि बाधित-50,दृष्टि बाधित- 22 (ऑनलाइन हेतु 03),मानसिक – 29, श्रवण बाधित-11 हैं।
कुड़ेकेला शिविर में ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
विकासखंड धरमजयगढ़ के अंतर्गत (कुडेकेला) शिविर के दौरान आज कुल पंजीयन-281 जिसमें पुरूष पंजीयन-133, महिला पंजीयन-148, एन.सी.डी जाँच-233, सामान्य रोग-214, आयुष विभाग-85, क्षय रोग विभाग-29, कुष्ठ रोग विभाग 19 जिसमें संदिग्ध-01, दन्त रोग-48 मेडिसीन विभाग-249, नेत्र रोग विभाग-13, आयुष्मान कार्ड के नये कार्ड-12, कुल टेस्ट किये गये 193, पैथालॉजी जाँच-95 ब्लड समूह व ब्लड शुगर जाँच 89 कुल हीमोग्लोबिन जाँच 89 जिसमें 7 ग्रा.-01, कुल मलेरिया टेस्ट 24 किये गये है।
स.क्र./20/राहुल फोटो..11 से 13 तक
संरक्षित जल, सुरक्षित कल : जल संरक्षण और जलवायु पुनस्र्थापना को बढ़ावा देने 12 वां वार्षिक महाधिवेशन का हुआ आयोजन
महाधिवेशन में महिलाओं ने किया अनुभव साझा, प्रस्तुत किए आजीविका मॉडल
रायगढ़, 8 नवम्बर 2024/ रायगढ़ महिला संघ का बारहवां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ। इस वर्ष के महाधिवेशन का विषय ‘संरक्षित जल, सुरक्षित कलÓ जिसके तहत जल संरक्षण और जलवायु पुनस्र्थापना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विधायक श्री उमेश पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिला संघ की एकता, समर्पण और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ महिला संघ ने गांवों में सतत् विकास और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 150 से अधिक कैडरों/ट्रेनरों को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए रायगढ़ महिला संघ ने सराहना की।
महाधिवेशन का शुभारंभ महिला संघ की रैली से हुआ जो अंबेडकर चौक से निकलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। इस दौरान बीएलएफ अध्यक्ष कमला पटेल ने रायगढ़ महिला संघ की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी। बिहान शाखा के अभिक बसु ने 172 हितग्राहियों के जल संरक्षण हेतु विभिन्न संरचनाओं के निर्माण के प्रस्ताव जमा किए। कार्यक्रम में सभी सीएलएफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विशेष प्रस्तुतियाँ दी एवं वरिष्ठ महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। जिन्होंने अपने अनुभव साझा कर नई पीढिय़ों को प्रेरित किया। जल संरक्षण पर आधारित संरक्षित जल, सुरक्षित कल प्रतियोगिता को प्रदान संस्था से विद्याधर प्रधान, अरविन्द सिंह, नरेश बारा और रामआशीष चौहान द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष भूमिसता चौहान, डीडीसी संगीता गुप्ता, बीडीसी पदमिनी मेहर, अतिरिक्त जनपद पंचायत सीईओ सनथ नायक, पशु विभाग से तृप्ति सिंह, कृषि विभाग से अभिषेक पटेल एवं माधुरी त्रिपाठी, केवीके से केडी महंत, जनपद पंचायत से रोशनी दुबे और प्रदान से सत्य नारायण बेहेरा, राकेश इक्का, संजय पांडा, जिंदल सीएसआर से रोशनी स्वर्णकार एवं प्रथम संस्था के सदस्य भी उपस्थित रहे।
महिला समूह ने प्रस्तुत किए आजीविका मॉडल
महिला संघ द्वारा तैयार किए गए कई आजीविका मॉडल जैसे बहु-परत खेती, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, टपक सिंचाई मॉडल, मचान विधि, एकीकृत आजीविका और विविधीकरण जैसे विभिन्न मॉडल महाधिवेशन में लगाए गए थे। इन मॉडलों का निर्माण महिला समूहों ने जल संरक्षण की थीम को ध्यान में रखकर किया था। इन योजनाओं में प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद, पशुपालन और हस्तशिल्प जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं।
महिलाओं ने साझा किए अपने संघर्ष
मेरी जुबानी मेरी कहानी कार्यक्रम के तहत 20 महिलाओं ने मंच पर अपनी जीवन यात्रा और संघर्षों की कहानियाँ साझा कीं, जिससे अन्य सदस्यों को प्रेरणा मिली। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी ने एकता और समर्पण का संदेश दिया।
स.क्र./21/राहुल फोटो..14 से 17 तक
नालंदा परिसर निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि से विधिवत हटाया गया कब्जा
कैफेटेरिया कम ओपन रीडिंग जोन का होगा निर्माण
नालंदा परिसर निर्माण की तेजी से चल रही तैयारी, 11 नवंबर को खुलेगा टेंडर
रायगढ़, 8 नवम्बर 2024/ रायगढ़ में बनने जा रहे नालंदा परिसर के निर्माण की तैयारी तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में आज नगर निगम के द्वारा नालंदा परिसर के लिए मरीन ड्राइव के करीब चिन्हांकित जमीन पर कब्जा मुक्त कराने की विधिवत कार्यवाही की गई। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि यह कार्यवाही सभी पक्षों की सहमति से की गई। इसमें कब्जाधारियों के निर्माण का केवल 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा जो चिन्हांकित सीमा में आ रहा था, उसे हटाया गया। इसके पूर्व सभी पक्षों को विधिवत तीन बात सूचना देकर कब्जा खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां नालंदा परिसर का कैफेटेरिया कम ओपन रीडिंग जोन बनेगा। जहां बच्चे खुले में भी अध्ययन का लाभ ले सकेंगे।
नालंदा परिसर के निर्माण के बारे जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त ने बताया कि बीते दिनों एनटीपीसी के साथ 43 करोड़ का एमओयू किया गया है। इसके साथ ही नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। जिसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर 2024 है। इसी दिन टेंडर खोला जाएगा। जिसके पश्चात भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।
नालंदा परिसर में हाईटेक सुविधाओं के साथ किताबों का होगा बड़ा संग्रह
नालंदा परिसर में एडवांस लाइब्रेरी बनेगी। यह 24/7 स्टडी जोन होगा। जहां 500 से अधिक बच्चे एक साथ पढ़ सकें यह सुविधा होगी। 25 हजार किताबों के संग्रह के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर के ई बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। तीन कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। 100 से अधिक कंप्यूटर के साथ इंटरनेट के लिए वाईफाई की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। 5 वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक किड्स स्टडी जोन भी अलग से तैयार होगा। जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा।