पूर्व मंत्री उमेश पटेल, सहप्रभारी चंदन यादव, पुष्पा देवी सिंह, राम कुमार यादव, उत्तरी जांगड़े और कविता लहरें कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
हेलीकॉप्टर से सीधे Kosir मंडी प्रांगण पहुंचेंगे (Deepak Baij) दीपक बैज, जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार के अगुवाई में होगा स्वागत
मीडिया टुडे न्यूज़। Deepak Baij Congress Members conference in Kosir पान पानी पालगी की नगरी सारंगढ़ के सबसे बड़े पंचायत Kosir की धरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश Congress के अध्यक्ष Deepak Baij का 26 अप्रैल को 11:00 बजे Kosir मंडी परिसर में आगमन हो रहा है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी चंदन यादव, पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल, विधायक गण रामकुमार यादव, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, श्रीमती कविता प्राण लहरे, पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार कार्यकर्ता सम्मेलन में Congress Members और आमजन को संबोधित करेंगे।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij प्रभारी और विधायक गण का जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ब्लॉक कांग्रेस एवं Congress नेताओं के द्वारा स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। रायगढ़ लोकसभा सीट में Congress के प्रचार – प्रसार को लेकर उक्त नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र कांग्रेस की न्याय योजना आम जनता को हर वर्ग को मिलने वाली सुविधाओं, भारी योजनाओं के विषय में जानकारी देंगे। Narendra Modi सरकार की विफलताओं जनता से किए गए झूठे वादों तथा जिले और लोकसभा क्षेत्र में BJP की कथनी और करनी को लेकर जमकर गरजेंगे। उक्त नेताओं के आगमन को लेकर Congress के कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा साफ नजर आ रही है।