Lok Sabha Election 2024 आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव : अखिलेश यादव

Uttar Pradesh लखनऊ । सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि कुछ महीनो में होने वाला Lok Sabha Election 2024 आने वाली पीढ़ी के “भविष्य का चुनाव” है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा। लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा है। BJP सन् 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की तैयारियां है। ऐसे में जन सामान्य, जो मतदाता भी है, उसे ही अपने अधिकार और वोट की रक्षा करनी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है।

Akhilesh Yadav ने प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में लूट मची है। उसका रास्ता खतरनाक है। भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे वादे विज्ञापनों में दर्शाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता बूथस्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत कर पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। समाजवादी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं और समाजवादी पार्टी-गठबंधन के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने में कोई कोर कसर न छोडे।

Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान है। उसकी आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। भाजपा सरकार बेरोजगारों को नौकरी न देने के लिए पेपर लीक करवा रही है। नौकरी रोजगार न मिलने से नौजवान हताश और आक्रोशित है।

https://mediatodaynews.in/lok-sabha-election-2024।-ane-wali-pidhi/

Akhilesh Yadav ने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली है। नोटबंदी – जीएसटी से व्यापारी परेशान है। सरकार की नीतियां दवा कम्पनियों को मुनाफा पहुंचाने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सम्पत्तियों को एक-एक कर बेचा जा रहा है। पूरे व्यापार पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स आदि एजेंसियों के जरिए डरा-धमका कर भाजपा के पार्टी फण्ड में वसूली की जा रही है। साढ़े छः हजार करोड़ रूपये के इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए चुनावी चंदा लिया गया है।

Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार में नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाली नीतियों को हवा दी जा रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार के रिकार्ड बन रहे है। लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। वैसे भी डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती। मतदाताओं को जल्द ही यह अवसर मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत होने जा रही है। समाजवादी पार्टी और पीडीए मिलकर सामाजिक, आर्थिक न्याय की अन्तिम लड़ाई लड़कर भाजपा की केन्द्र सरकार को सत्ता से हटाने जा रही है।

बहरहाल Lok Sabha 2024 चुनाव कि तैयारी सभी राजनैतिक पार्टियों के साथ चुनाव आयोग भी कर रहा है वही चुनाव आयोग कभी भी आचार संहिता की घोषणा लागू कर सकता है। आम चुनाव में मतदाता इन 10 वर्षों में किन मुद्दों को समझ पाया एवम् केंद्र की भाजपा एवं एनडीए जनता के हितों के लिए क्या काम कर पाई व किन मुद्दों पर वह जानता के बीच लेकर चुनाव लडेगी। देश का महागठबंधन किन किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगा और अपनी बातो से जनता का दिल जीतने में कामयाब होते है तभी देश में सरकार बदल पाएगी या फिर राजनैतिक पंडितो के अनुसार इस चुनाव में देश को मिली जुली सरकार भी मिल सकती है वही Ram Mandir और CAA लागू करने के बाद राजनैतिक समीकरण तेजी से बदल रहे है जिसको लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टियों में चर्चाओं और बैठकों का दौर लगातार जारी है।

Lok Sabha Election 2024 आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव : अखिलेश यादव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top