NTPC Lara launches plantation drive for one tree in the name of mother एनटीपीसी लारा एक पेड़ माँ के नाम पौधा रोपण कार्य का शुभारंभ

Ntpc Lara Plantation mother tree

मीडिया टुडे न्यूज़।  अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक Ntpc Lara एवं श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा (प्रेरिता महिला समिति) द्वारा #एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 02 जुलाई 2024 को किया गया। विदित हो की इस पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक पेड़ माँ plantation monther tree  के नाम लगाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को आह्वान किया था। इस पर अमल करते हुए Ntpc Lara ने वर्षा ऋतु की पहली फुहार के बाद वृक्षा रोपण अभियान शुरू किया है। आज कार्यकारी निदशक श्री अनिल कुमार एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा शर्मा द्वारा प्रशासनिक भवन परिसर में वृक्षा रोपण किया।

Ntpc Lara Plantation mother tree

इसके साथ साथ परियोजना के आस पास भी पौधा रोपण कार्य भी किया गया है। प्रधान मंत्री ने देश में सितम्बर तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षा रोपण का लक्ष निर्धारित किया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री राजीव रंजन, सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रेरिता महिला समिति की सदस्याएं भी वृक्षा रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में अपनी सहभागिता दी। साथ ही Ntpc Lara परियोजना से आस पास के ग्रामों मेन भी पौधरोपन का अभियान भी शुरू किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top